चरथावल। मदर्स-डे पर आईजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मां की ममता, महिमा और उसके आदर्श को कलात्मक पेंटिंग सजाकर सेलिब्रेट किया। छात्र-छात्राओं ने कविता के माध्यम से दुनिया में सबसे आदरणीय और अनुकरणीय व्यक्तित्व को नमन किया। उजरा और कशिश द्वारा सामूहिक गीत तू कितनी अच्छी है मां....और लौट के आ जाओ मेरी मां..सुनाकर भावुक कर दिया। बच्चों ने मां के सम्मान को सतरंगे कलर से पेंटिंग सजाकर प्रस्तुत किए। अक्षिका, बिलाल, रूखसार, अलीशा, अनिष्का, पीयूष और मानसी द्वारा बनाएं कार्ड सराहनीय रहे। प्रधानाचार्या रचना सिंह बच्चों का हौसलाअफजाई किया।