शाहपुर। खंड विकास कार्यालय पर सामाजिक एवं न्याय मंत्रालय द्वारा गठित टीम ने विकलांग प्रमाण पत्र शिविर लगाकर क्षेत्र के दिव्यांगों को उपकरण दिए जाने को लेकर 144 का पंजीकरण किया।
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गठित टीम ने डॉक्टर संजय कुमार के निर्देशन में विकलांग प्रमाण पत्र कैंप लगाकर क्षेत्र के दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किए। टीम ने जांच के बाद 144 दिव्यांगों को उपकरण दिए जाने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया। बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजीव बालियान के अथक प्रयास से विकास खंड क्षेत्र के दिव्यांगों को पहले की तरह नि:शुल्क उपकरण दिए जाएंगे। जिन दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उनको जिसको शीघ्र ही 17 लाख रुपये की लागत के उपकरण सांसद के अलावा विधायक उमेश मलिक वितरित करेंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सभी से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोयला धर्मपाल सिंह, अनुज बालियान, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, महामंत्री जितेंद्र धवन, भाजपा नेता कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।