मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में शिवसेना कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ललित मोहन शर्मा नेनए सदस्य बनाकर संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने 23 मई को मुजफ्फरनगर में होने वाले विराट प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने गांव बोपाड़ा की इकाई का गठन करते हुए संजय कश्यप को ग्राम प्रमुख जसवीर को उप प्रमुख, हरीश को महासचिव, गोविंद को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया। संचालन ब्रजपाल कश्यप ने किया। नरेश कुमार, ओमकार प्रजापति, तेजपाल कश्यप, राजवीर, नरेश कुमार, राजेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।