मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दिल्ली के पहाड़गंज निवासी अनुराग पुत्र ताराचंद अपने दोस्त ऋतिक पुत्र पुष्पपाल के साथ गाड़ी से देहरादून जा रहा था। शनिवार रात छपार क्षेत्र में सिसौना गुरुद्वारे के सामने किसी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां अनुराग ने दम तोड़ दिया।