खतौली।
मंसूरपुर के गांव नोना निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि कुछ माह पूर्व वह अपने बच्चों के साथ बहादराबाद, हरिद्वार में फैक्ट्री में कार्य करता था। उस दौरान कानपुर निवासी एक युवक का उसके घर आना जाना हो गया। इस बीच उसकी पत्नी के साथ उक्त युवक के अनैतिक संबंध हो गए। फरवरी में पत्नी गांव में आई गई थी। जहां से उक्त आरोपी युवक उसको लेकर फरार हो गया। उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा बताया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंसूरपुर पुलिस को भेजे गए पत्र में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जांच अधिकारी दरोगा संजय यादव ने बताया कि जांच में पाया गया है कि उसकी पत्नी बहादराबाद से अपने प्रेमी के साथ गई हैं।