फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में थम गई परीक्षा फार्म भरने की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में थम गई परीक्षा फार्म भरने की रफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल सेमेस्टर प्रणाली के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। दो अप्रैल से फार्म भरने की रफ्तार धीमी पड़ी है। भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव में सबसे अधिक प्रभावित जनपद रहा है। ऐसे में यहां एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए हैं। ऐसे में विवि को तिथियां आगे बढ़ानी पड़ सकती है।
विवि ने परीक्षाफार्म भरने के लिए 10 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को फार्म भरने के लिए साइबर बंद रहते हैं, जबकि दो अप्रैल से लगातार इंटरनेट सेवाएं भी गड़बड़ा रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के आगे फार्म कंप्लीट करना चुनौती बना हुआ है। बीते 29 से दो अप्रैल तक बैंकों में भी अवकाश रहा है, जिसके चलते ऑनलाइन भुगतान करने में समस्याएं खड़ी हुई है। वहीं, मुख्य समस्या यहां बनी है कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान वेस्ट यूपी में खूब उपद्रव हुआ है, जिनमें मुजफ्फरनगर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा है। हिंसा के बाद पुलिस की एससी-एसटी वर्ग पर कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मचा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए युवकों ने घर-गांव छोड़ दिया है। ऐसे में फार्म भरने में समस्याएं बनी है। जिले में फार्म भरने की रफ्तार धीमी पड़ गई है। साइबर कैफे संचालक मोहित कुमार ने बताया कि दो अप्रैल के बाद कमतर ही छात्र-छात्राएं फार्म भरने पहुंचे हैं। सेमेस्टर वर्ग के फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल तिथियां यथावत रखी गई है। 10 अप्रैल के बाद जांच होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहद राना ने चमकाया शूटिंग में नाम
मुजफ्फरनगर। शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में हुई 27वीं ऑल इंडिया जीवी मंवलांकर शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के मोहम्मद आहद राना ने नाम रोशन किया है। खिलाड़ी ने सटीक निशाने लगाकर 600 में से 518 अंक प्राप्त किए हैं। इस प्रतियोगिता में करीब 30 शूटर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले से पूर्व विधायक शाहनवाज राना के पुत्र मोहम्मद आहद राना ने भी भाग लिया। आहद ने प्रतिभा के बल पर मेडल और पुरस्कार जीते हैं। रविवार को खिलाड़ी के घर पर आने पर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें