फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो ने दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चो ने दिया जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विश्व जल दिवस पर बच्चों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। जीवन के लिए जल का महत्व बताया।
कार्यक्रम में गगन शर्मा ने बताया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हमें जल को बर्बाद नहीं करना चाहिए। विश्व के कई देशों में जल संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बच्चों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। छात्रा भव्या गुप्ता ने जल संरक्षण पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यदि हम अब भी नहीं चेते तो वो दिन दूर नहीं जब आने वाली पीढ़ियों को पानी के लिए तरसना पड़ेगा। हम सबकों प्रण लेना है कि जल की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं गवाएंगे। छात्रा रिया चौधरी ने जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हारवेस्टिंग जैसी विधियों को अपनाने पर जोर दिया। अन्य विद्यार्थियों ने भी जल संरक्षण पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें