विजय सिंह ने लौटाया चेक
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने बेटियों के हाथ पीले करने के लिए विवाह अनुदान (आर्थिक सहायता) की योजना लागू की है। इसमें बाबुल को बेटियों की डोली का खर्च वहन करने के लिए 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। शासन ने योजना का लाभ देने के लिए मापदंड तय किए हैं। इसमें एससी-एसटी, अल्पसंख्यक, ओबीसी के अलावा सामान्य जाति के लिए मापदंड रखे गए हैं। कलक्ट्रेट में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरुद्ध विजय सिंह भू-माफिया के विरुद्ध 23 साल से धरनारत हैं। हाल ही में उन्होंने ने अपनी दो बेटियों कल्पना और साक्षी का विवाह किया है। मास्टर विजय को प्रशासन ने शादी अनुदान योजना में दो बेटियों के विवाह के लिए 60 हजार रुपये आर्थिक मद्द के लिए दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद कासिम चेक लेकर विजय सिंह के धरनास्थल पर पहुंचे। यहां पर विजय सिंह को चेक देने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। विजय सिंह ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता के लिए धनराशि दी गई थी, लेकिन वह इस योजना में पात्र नहीं है। इसी के चलते प्रशासन से आए दोनों चेक वापस कर दिए।