फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने किया सड़कों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर कई मोहल्लों में सड़क निर्माण का जायजा लिया। साथ ही साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी हाल जाना। उन्होंने होली पर्व पर पालिका अधिकारियों को सफाई के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं आने की स्थित में होली पर्व पर जेनरेटरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पहले रामपुरम पहुंच कर वहां पालिका की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगाए जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने मोहल्ले वालों से भी इस बारे में जानकारी ली कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। इसके बाद उन्होंने रामलीला टिल्ला मौहल्ले में जाकर नाली निर्माण को देखा। साफ सफाई का भी जायजा लिया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें