प्रेम से त्योहार मनाएं
सिखेड़ा। पुलिस ने होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई गांवों का दौरा कर गांव में दोनों संप्रदाय के लोगों की बैठक लेकर उनसे मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, बेहड़ा अस्सा, सिकरेड़ा में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की बैठक कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह, दरोगा राजपाल सिंह, दरोगा चंद्रपाल सिंह, गिरीश चंद आदि मौजूद रहे।