फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। छात्राओं ने खेलों में अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

100 मीटर महिला रेस में साक्षी प्रथम रही। पुरुष में अर्पित ने पहला स्थान पाया। बाधा दौड़ महिला रेस में साक्षी ने और पुरुष में अर्पित ने पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अक्षय वर्मा ने विशू पाल को हराया। क्रिकेट में बीफार्मा द्वितीय वर्ष चैंपियन रहा। वॉलीबाल में बीफार्मा द्वितीय वर्ष को पहला स्थान मिला। कैरम में आनंद और अनिल पहले स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल में विशाल और अंकित ने प्रथम स्थान पाया। बैडमिंटन महिला में साक्षी और स्विंकी ने पहला स्थान पाया। कॉलेज निदेशक डॉ अरविंद कुमार और डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।
छात्रों ने किया मॉडल्स का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इग्नाईट 2018 का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने कार्यशील मॉडल्स प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, इंजीनियर लोकेश चंद्रा, विपिन रतूडी, राकेश कौशिक, मनोज शर्मा, इदरीश ने किया। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का हल विद्यार्थियों ने अपने तरीके से किया है। संचालन प्रगति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आरटीएस पुंडीर, अभिषेक राय, डॉ विवेक गुप्ता, मनोज झा, पारुल गुप्ता, श्वेेता अरोरा, खुशीराम, राजन कुमार, पूजा संगल, निलांशु गुप्ता, मृदुल शर्मा, राजेंद्र कुमार, संगीता अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें