फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड 35 में चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड 35 में चुनाव आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड 35 में चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां गांवों के लिए रवाना हो गईं। विक्रम सैनी के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, यहां तिकौना संघर्ष होने की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड 35 के चुनाव के लिए 60 पोलिंग पार्टियां लगाई गई है। पूरे क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके ऊपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जिला पंचायत के इस वार्ड में 36,615 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 13 ग्राम पंचायत इसमें हैं। सबसे बड़ा गांव कवाल ही है। इसके अलावा सिखेड़ा, बेहड़ा अस्सा, भलेड़ी, तीनों नंगला इसी के अंतर्गत आते हैं। मतदान 22 को और मतगणना यहां 24 फरवरी को होगी। जिला पंचायत में यहां कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें मनोज उर्फ पंकज सैनी, योगेंद्र सिंह और सुभानी के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। सही स्थिति वोटिंग होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें