रतनपुरी। गांव टोड़ा में बिजलीघर की मशीनें फुंकने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को बिजलीघर में अचानक आग लगने से केबिल और मशीनें फुंक गई। इस कारण बिजलीघर से जुड़े गांव टोडा, कल्याणपुर, नंगला, भनवाड़ा, रियावली, नसीरपुर, दभेड़ी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
कल्याणपुर में बैठक आयोजित
रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में रतनपुरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कसाना ने गांव के संभ्रात लोगों एवं एस-7 और एस-10 के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने सभी लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, अवैध शराब, गोकशी, एवं जुआ आदि की रोकथाम के लिए पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने गांव में होने वाले मामूली विवादों को ग्राम स्तर पर ही निपटाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फर अली, ग्राम प्रधान आदिल, मुर्तजा अली, मिन्ना, जाहिद अली, चौधरी साबिर अली, इकराम अली आदि उपस्थित रहे।