जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अजय कुमार ने कहा कि युवाओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति कुछ कर गुजरने की कामना रखनी चाहिए। युवाओं को अपने देश की संस्कृति को हमेशा जिंदा रखना चाहिए और पश्चिमी संस्कृति की ओर नहीं भागना चाहिए। आज के युवा नशीले पदार्थ लेकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। संचालन विपुल कुमार ने किया। इस दौरान संदीप कुमार, सचिन गर्ग, पारुल सिंघल, सारिका गुप्ता, रीमा पूनम, मोनिका गर्ग, गुलजार अहमद आदि उपस्थित रहे।