हाईवे पर कारों की भिड़ंत
खतौली। नेशनल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
रुडक़ी निवासी संदीप प्रजापति पुत्र दीपचंद अपने सगे भाई कुलदीप प्रजापति व मामा राजेंद्र को साथ लेकर बुधवार की सुबह करीब सात बजे अपनी कार से मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास घने कोहरे की वजह से पीछे से तेजी से आ रही स्कार्पियो ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंडिका कार सवार तीनों घायल हो गए। अन्य वाहन सवारों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।