फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने बहनजी का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62वां जन्मदिवस बसपाइयों ने केक काटकर मनाया।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर सोमवार को मायावती का जन्मदिवस मनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हुए। कार्यालय पर केक काटा और इसके पश्चात आतिशबाजी कर हर्ष भी जताया। उमंग, उल्लास और उत्साह के बीच कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के इंचार्ज कुलदीप बालियान ने कहा कि कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं, अपनी पार्टी को मजबूत करें। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम करें। पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा कि मुस्लिमों की हितैषी बसपा ही है, बसपा ने सुशासन देने का काम किया है। जितना सुरक्षित मुस्लिम बसपा शासन में रहा है, उतना किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं रहा। मुख्य रूप से पूर्व विधायक नूरसलीम राना,जोन इंचार्ज चांद सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम, मोरना सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन मुमताज अली, ब्रिजेश लोहड्डा, विकास कुमार, रामनिवास पाल, जियाउर्रहमान, श्यामलाल प्रजापति, सचिन प्रजापति, बिल्लू पीनना, दल सिंह, मुनव्वर एडवोकेट, संजय रवि, मुनीश कुमार, विनोद कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें