फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस में बदलाव से बिगड़ रहा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींस में बदलाव से बिगड़ रहा जीवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मनुष्य के जींस में आ रहे बदलाव से जीवन बिगड़ रहा है। इसका असर शरीर पर पड़ता है। शहर की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सारा तारिक ने अपने शोध में मानव जीवन में बदलाव, बीमारियों पर की जानकारी से पर्दा हटाया है। कुछ बीमारी ऐसीं है, जिनमें रीढ़ की हड्डी के साथ अन्य अंगों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिससे शारीरिक बनावट बदल जाती है। इस शोध पर डॉ सारा तारिक को दिल्ली में वुमैन ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में भारतीय आधी आबादी ने यह पुरस्कार दिया है। समारोह में देशभर से 20 महिलाएं ऐसी चुनी गईं, जिन्होंने समाज के प्रति उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसमें शहर से मेडिकल के क्षेत्र में डॉ सारा तारिक हैं। डॉ सारा तारिक को यह अवार्ड अपने एनाकाईलोजिंग स्पोंडिलाईटिस (एचएलए-बी27) पर शोध करने पर मिला है। डॉ सारा तारिक के शोध में सामने आया है कि कमर दर्द, गर्दन में दर्द, शरीर का असमय मुडऩा (झुकना) हिब्स ज्वाइंट खराब होना आदि मुख्य बीमारी है। यह बीमारी सामान्य नहीं है। इसका असर जींस पर पड़ता है, जिसके चलते अचानक शारीरिक बनावट बिगड़ऩे से जीवन प्रभावित होता है। इन बीमारियों से निजात दिलाने के लिए डॉ सरा तारिक अपने पति डॉ तारिक सलीम के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी लाइलाज नहीं है। समय रहते मरीज की देखभाल और फिजियोथैरेपी से इसका उपचार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें