रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में गन्ने से भरे ट्रक ने भैंस को टक्कर मार दी, जिससे भैंस का पैर टूट गया। मालिक बाल बाल बचा। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा।
दोघट थाना क्षेत्र के गांव फरासगढ़ निवासी ट्रक चालक दिलशाद अपने ट्रक में खतौली शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। जब वह गांव कल्याणपुर में पहुंचा तो सड़क पार कर रहे गांव निवासी इलियास पुत्र इमामु की भैंस को ट्रक की टक्कर लग गई। इलियास ट्रक की चपेट में आने से बच गया। टक्कर लगने से भैंस का पैर टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक दिलशाद को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल चालक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया। पुलिस चालक को थाने ले गई। इलियास ने ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।