फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में अफसरों ने सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली में अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

खतौली/जानसठ (मुजफ्फरनगर)। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंत देव ने जनता की समस्याएं सुनीं।
गांव मढ़करीमपुर के किसानों कृष्णपाल, वीरेंद्र, रामेश्वर, विजेंद्र, नरेश, नत्थू सिंह ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रेल मंत्रालय ने रेलवे लाइन को दोहरीकरण करने के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया था। किसानों का कहना था कि रेलवे विभाग की ओर से उनको समान मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने एक समान सभी किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। डीएम ने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत कर मुआवजा दिलाए जाने का किसानों को आश्वासन दिया। तहसील दिवस में 20 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। उधर, जानसठ तहसील में आचार संहिता समाप्त होने के बाद लगा पहला संपूर्ण समाधान दिवस एक औपचारिकता बनकर रह गया, जिसमें 23 शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ एसकेएस प्रताप ने शिकायत सुनी। समाधान दिवस में बीडीओ विजय प्रताप यादव, तहसीलदार मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें