फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर भक्तो की भीड उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर भक्तों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के शनिधाम मंदिर पर शनि अमावस्या के मौके पर पूजा अर्चना के लिए शनि देव के भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। इस मौके पर महा आरती का आयोजन भी हुआ।
शनिवार को शनि अमावस्या होने के कारण शनिधाम मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए प्रात:काल से ही भक्तों का आवागमन जारी रहा। भक्तों ने सरसों के तेल के दीपक जलाकर शनिदेव महाराज की आरती की। शाम करीब छह बजे महाआरती का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने आरती का आयोजन कराया। कार्यक्रम में मदन त्यागी, विपिन संगल, मुकेश त्यागी, अर्चित, मनोज, खीम्मा सहित मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें