एसडीएम को ज्ञापन दिया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया।
भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम श्याम अवध चौहान को दिया गया। ज्ञापन में केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर रोष जताया। सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ होने, किसान व मजदूर की 60 वर्ष आयु होने पर उन्हें पांच हजार प्रतिमाह पेंशन व वर्षा के कारण 70 प्रतिशत धान की फसल नष्ट होने पर उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जसविंदर चौधरी, देवराज, शिवराज, दिलप्रीत, कमल कुमार, जगबीर सिंह, अशरफ अंसारी, शाहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।