आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मूलचंद विहार के नवज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित शोकसभा में रेल दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए सवा लाख गायत्री मंत्र की जाप किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की एवं शांति पाठ किया। शोकसभा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों, समाजसेवियों ने भाग लिया। कांता स्वरूप सिंघल, सत्यप्रकाश, पंकज सैनी, राजू सैनी, पंकज भटनागर, बिजेंद्र जैन, कमलेश लाल, प्रिंस राजपूत, विनीत ठाकुर, श्याम रहेजा, धर्मपाल सैनी, वेदपाल सैनी, राहुल, प्रदीप, कुलदीप राज, नीलम, ऋषभ, मज्जू, संगीता, सरिता, साक्षी, रश्मि, संतराम, सोनू, अनुज, रोहताश सैनी आदि मौजूद रहे।