फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छुट्टियों के बाद खुला अस्पताल तो पहुंच गए 1192 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली की छुट्टी के बाद खुले जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1192 मरीज पहुंचे। जिनमें सर्वाधिक संख्या बुखार पीड़ितों की रही। वायरल बुखार के साथ गले में इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन



मौसम में परिवर्तन लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। दोपहर के समय हल्की गर्मी बरकरार है, जबकी सुबह-शाम ठंड होने लगी है। जो स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। लोगों को वायरल बुखार के साथ गले में इंफेक्शन घेर रहा है। बच्चों को भी नजला-खांसी हो रहा है। छुट्टी और रविवार अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो ओपीडी में उपचार पाने वाले मरीजों की भीड़ नजर आई। सिर्फ ओपीडी में ही नहीं बल्कि विभिन्न जांचों के लिए भी मरीज लंबी लाइन में लगे नजर आए। पंजीकरण केंद्र पर आभा आइडी बनाने में देरी के कारण मरीजों की लंबी लाइन दिखाई दी। सोमवार को ओपीडी में बुखार से पीड़ित 350 से अधिक मरीज आए। सभी का उपचार शुरू करते हुए दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें