फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोहाना में शुक्रवार सुबह अधेड़ की लाश रेलवे ट्रैक के पास मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रोहाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 50 वर्षीय अधेड़ की लाश रेलवे ट्रैक के पास पड़ी मिली। अधेड़ के सिर का आधा हिस्सा कटा हुआ था, जो संभवत: ट्रेन की चपेट में आकर कटा था। शव की सूचना पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से तितावी से मुजफ्फरनगर तक चलने वाली बस का टिकट मिला है, लेकिन वह शहर से रोहाना तक कैसे पहुंचा? यह जांच का विषय है। शव की शनाख्त होने के बाद मामले की गुत्थी सुलझेगी, लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में उसके ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की संभावना लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें