फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भोपा के गांव करहेड़ा निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र दयाराम की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो साथी गांव निवासी बिजेंद्र और जयराज से घायल हो गए। शुक्रवार शाम तीनों पड़ोसी गांव तिस्सा व करहेड़ा मार्ग पर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण व परिजनों ने घायलों को लेकर भोपा अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें