सांसद और विधायक सड़कों का शिलान्यास करेंगे
जानसठ। भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों को गांव के मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए गांव के विकास की योजना बनाई है। सांसद डा. संजीव बालियान व विधायक विक्रम सैनी आज सोमवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों में सड़कों का शिलान्यास करेंगे। विधायक ने बताया कि सिखेड़ा गांव में आज 12 बजे पानीपत-खटीमा राजमार्ग से सिखेड़ा रजबहे की पुलिया तक, जंधेड़ी गांव में 12.45 बजे गंगनहर की पटरी से गांव तक, राठौर गांव में 1.50 बजे राठौड़ चौपले से भलेड़ी गांव तक सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, दूधाहेड़ी में 2.25 बजे गांव जोहरा में, 3.50 बजे गांव सठेड़ी में, 4.25 बजे गांव टिटौड़ा में सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा।