फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता काजी जमील का बीमारी के चलते निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता काजी जमील का निधन
विज्ञापन

खतौली। नगर के सपा नेता काजी जमील अहमद का मेरठ हॉस्पिटल में बीमारी के चलते निधन हो गया। मृतक सपा नेता की पत्नी बिलकिस नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन हैं। सपा नेता को एक सप्ताह पूर्व ब्रेन हैमरेज हुआ था। परिजनों ने उनको बीमारी की हालत में मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को अचानक हार्टअटैक होने से सपा नेता का निधन हो गया। सपा नेता के निधन की खबर सुनते ही नगर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनैतिक दलों के नेताओं के अलावा नगरवासी काफी संख्या में उनके घर पर पहुंचे। रविवार शाम को उनके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें