फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लेवा हमला करने पर चार लोग दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हमलावर दोषी करार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने जमीन विवाद में हुए संघर्ष में तीन लोगों पर हमला कर घायल करने के जुर्म में चार हमलावर को को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। सजा पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र टीकाराम ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उनका धर्मवीर पुत्र हरपाल के साथ जमीन विवाद है। घटना के दिन 24 मार्च 2012 को धर्मवीर पुत्र हरपाल, राज चौधरी व सचिन पुत्रगण हरपाल तथा इंद्रपाल पुत्र जयचंद ने लाठी डंडो से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अतरकली पत्नि जसवीर, जसवीर पुत्र टीकाराम व देवेंद्र पुत्र टीकाराम गंभीर घायल हो गए। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शबिस्ता आकिल की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या- 4 में हुई । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनोद कुमार बालियान ने सबूत कोर्ट में पेश किए। न्यायाधीश ने अभियुक्त धर्मवीर, राज चौधरी, सचिन तथा इंद्रपाल को हमला कर घायल करने का दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। सजा पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें