फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत, चालकों में मारपीट, महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद कार चालकों में मारपीट
विज्ञापन

खतौली। जानसठ-खतौली मार्ग पर ओवरटेक करने पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसको लेकर चालकों के बीच मारपीट हो गई। एक चालक ने महिला को पीट दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट का जाम लग गया था।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी चालक राजू अपनी कार से संदीप उसके भाई राजू व उसकी पत्नी सीमा, मां बिमला और बहन नीलम को लेकर बुधवार की सुबह दिल्ली लेकर गया था। रात करीब 10.30 बजे चालक राजू अपनी कार में संदीप व उसके परिवार को साथ लेकर वापस बिजनौर लौट रहा था। जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास पीछे से तेजी से आ रही स्कार्पियो को उसके चालक ने ओवरटेक करके आगे निकालनी चाही, जिससे दोनों कार आपस में भिड़ गई। दोनों कारों के शीशे भी टूट गए। स्कार्पियो को दौराला निवासी चालक प्रीतम चला था। प्रीतम अपनी कार को लेकर जानसठ अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। कारों के टकराने को लेकर दोनों चालकों के बीच मारपीट होने लगी। कार में बैठी संदीप की मां बिमला ने चालकों को समझाने का प्रयास किया। उल्टे चालक प्रीतम ने महिला के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट को लेकर कार में बैठीं अन्य महिलाओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान जाम लग गया था। जाम में फंसे वाहन सवारों ने चालकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें