फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासीपुरा में चार दिवसीय दुर्गा मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
घासीपुरा में चार दिवसीय दुर्गा मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में चार दिवसीय मां दुर्गा मेले का शुभारंभ पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ किया गया। मंगलवार की सुबह से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। बुधवार से मेले में दंगल का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

चौदस के अवसर पर मंगलवार को नेशनल हाईवे के पास गांव घासीपुरा में लगने वाला मां दुर्गा के विशाल मेले का शुभारंभ पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ किया गया। पूजा अर्चना पंडित मयंक शर्मा ने कराई। यजमान के रूप में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंवर विजय राज सिंह व उनकी पत्नी ममता सिंह रहीं। कुंवर विजय राज ने बताया कि मेला सन 1934 से उनकी दादी गिरिराज कुंवर के सहयोग से लगना प्रारंभ हुआ था। इस मेले में श्रद्धालु दूर-दूर से मन्नतें मांगने के लिए आते हैं। मेले में झूले, काला जादू, मौत का कुंआ आदि दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में कच्ची मिट्टी के बर्तन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाएं आगामी त्योहारों के लिए खूब खरीदारी कर रही हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेले में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में अस्थायी पुलिस चौकी भी खोली गई है। कल बुधवार से मेले में हर वर्ष की भांति विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें