फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक के भजन सुनकर झूम उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
समरसता और सौहार्द का वातावरण
विज्ञापन

रतनपुरी। निजानंद आश्रम के 46वें वार्षिकोत्सव में सुप्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस ने लाइव परफॉमेंस देकर श्रद्धालु सुंदरसाथ को देर रात तक भजनों पर झुमाया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला भी वार्षिकोत्सव में उपस्थित रहे।
निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के जनरल मैनेजर डॉ. चतर सैन छाबड़ा ने बताया कि आश्रम का 46वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 12 अक्तूबर को कुलजम स्वरूप के 108 साप्ताहिक परायण पाठों के साथ हुआ। समापन 18 अक्तूबर को भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रात: कालीन आरती धर्म उपदेशक विंध्याचल महाराज, विजय महाराज, लता बहन जी और पांच पद्मावती पुरी धाम पन्ना जी से पधारे दलीप जी महाराज आदि ने प्रवचन एवं वाणी चर्चा के द्वारा सुंदरसाथ का मार्गदर्शन किया। बुधवार को निजानंद आश्रम के वार्षिकोत्सव में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला और पंजाबी एवं सूफी गायक हंसराज हंस पधारे। आश्रम के पदाधिकारियों ने दोनों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। आश्रम में पधारे दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आश्रम में पधारे सभी सुंदरसाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम की वजह से ही रतनपुरी गांव का नाम आज देश विदेश में प्रसिद्ध हुआ है। यहां के लोगों का समर्पण देखकर वे गदगद हो गए। उनके साथ पधारे बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि रतनपुरी गांव को देश विदेश में पहचान इस निजानंद आश्रम के कारण ही मिली है। यहां पर दूर दूर से पधारे सुंदरसाथ का अद्भुत समागम देखने को मिलता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि निजानंद आश्रम में विभिन्न प्रांतों से भिन्न भिन्न संस्कृति से जुड़े सुंदरसाथ के आने के कारण यहां पर आपसी समरसता, सद्भाव और सौहार्द का वातावरण बना है। इस प्रकार के आयोजन हमें आध्यात्मिकता से जोड़े रखते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और विधायक उमेश मलिक सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद पंजाबी एवं सूफी गायक हंसराज हंस ने भजनों के माध्यम से वाणी गायन किया। पंजाबी गायक हंसराज हंस की लाइव परफॉर्मेंस पर प्रस्तुत भजनों पर सुंदरसाथ देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर निजानंद आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महिंद्र पाल रसवंत, सचिव कुलदीप भगत, जनरल मैनेजर डॉ. चतरसैन छाबड़ा, वीपी सैनी, उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, रतनपुरी प्रतिनिधि तेजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह बिल्लू, मास्टर श्याम सिंह आदि का सहयोग रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, इंस्पेक्टर रतनपुरी मगनवीर सिंह गिल पीएसी और पुलिसबल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें