फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता और संघर्ष से मिलेगी किसानों को उत्पीड़न से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष से मिलेगी उत्पीड़न से मुक्ति
विज्ञापन

चरथावल। किसान क्रांति पदयात्रा को लेकर भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों का भंडाभोड़ करने के लिए 23 सितंबर से ऐतिहासिक पद यात्रा का आयोजन किसान कुंभ के रूप में होगा। मंगलवार को ब्लॉक से किसानों ने किसान क्रांति यात्रा में शिरकत करने पर हामी भरी। ऐतिहासिक किसान क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर गौरव टिकैत ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए यह वाहन हर गांव में पहुंचेगा। चरथावल और ग्राम लुहारी खुर्द में आयोजित पंचायत में किसानों की एकजुटता पर बल दिया गया। वहीं, लुहारी खुर्द के शुभम सैनी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया। यात्रा चरथावल ब्लॉक के सभी गांव में एक जागृति लाने का काम करेगी। ग्राम लुहारी खुर्द में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र सैनी और संचालन राजेंद्र भगत ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, कुलदीप त्यागी, ओमबीर, शीलू त्यागी, सरफराज त्यागी, नगराध्यक्ष अभिषेक बंसल, दीपक त्यागी, संजीव त्यागी, पवन त्यागी, सतीश ठाकुर, सलीम अहमद, हाजी निसार, राजेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें