फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के 13 केंद्रों पर शांति पूर्ण ढंग से पूरी हुई। 2244 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक बनने का एग्जाम छोड़ दिया, जबकि 2949 ने परीक्षा में भाग लिया। प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ हुई। जीआईसी, डीएवी, जैन गर्ल्स, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित 13 परीक्षा केंद्रों पर गहमा-गहमी रही। आस-पास के जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंचे थे। महिला आवेदकों की संख्या अधिक नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने व्यवस्था को संभाला। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग से आये पर्यवेक्षकों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें