फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का नवीन मंडी में औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने खानाबदोश परिवारों के तंबू हटवाए
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम अतुल कुमार ने नवीन मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति की लीज पर गई दुकानों की जांच की। जांच में कई अनियमितताएं मिलने पर मंडी सचिव से जवाब तलब किया। एसडीएम ने मंडी में खानाबदोश परिवारों की ओर से कब्जा करके लगाए तंबुओं को पुलिस से हटवाया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम ने नवीन मंडी में पुलिस को मंडी में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर मंडी में तंबू लगाकर रहने वाले खानाबदोश परिवारों को वहां से हटा दिया गया। पुलिस ने उनको चेताया कि अगर दोबारा से मंडी में तंबू लगाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, एसडीएम ने मंडी समिति की ओर से लीज पर दी गई दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से मंडी समिति की ओर से दिए गए लीज के कागजातों की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में कई अनियमितताएं मिली। इस पर एसडीएम ने मंडी सचिव सुमन भारती से जवाब तलब किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने मंडी सचिव समेत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें