फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी में छाया ने किया कॉलेज टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। छाया रानी ने जीव विज्ञान ग्रुप की परीक्षा में 72 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान पाया। मनीषा राठी ने 70 प्रतिशत तथा नाजिया परवीन ने 67 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। गणित ग्रुप में हर्षित त्यागी ने 67 प्रतिशत और मौ0 आतिफ ने 66 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौ0 सादिक व मुस्कान त्यागी 63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनो को दिया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ पूजा तोमर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ मनोज मित्तल, डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉ सारिका गोयल, ऋषभ भारद्वाज, कृष्ण गोपाल, पूजा बिरला, लक्ष्मी गौड, निधि पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें