मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में दंगल का आयोजन हुआ। दो दिवसीय दंगल में पहले दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। अपने मुकाबले जीत कर अगले राउंड में स्थान पक्का किया। मंगलवार यानि आज फाइनल मुकाबले होंगे।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में सोमवार को दंगल का आयोजन डूडा की ओर से किया गया। जिले भर से आए पहलवानों ने अपने-अपने वर्गों में कुश्तियां लड़ी। अपने दांवपेंच और दम के बल पर पहलवानों ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। जूनियर और सीनियर वर्ग के दो दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। जीतने वाले पहलवालों की अपने वर्गो में मंगलवार को फाइनल मुकाबले करने होंगे। मंगलवार को भी विजेता पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा।