फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक संस्कृति से बुराईयों का उन्मूलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। वैदिक धर्म प्रचार संगठन केंद्र सिसौली की सभा में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन को गांव-गांव वैदिक संस्कृति का बिगुल बजाने का संकल्प लिया गया। वानप्रस्थी आर्य मुनि ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं की रक्षा के लिए आर्य समाज से जुडे़ं।
विज्ञापन

सोहंजनी जाटान गांव में वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर जनकल्याण, सुख और समृद्धि की कामना की गई। वैदिक सत्संग में आर्य मुनि ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है। संसार में सभी ज्ञान-विज्ञान वेदों से सीखा गया है। समाज सुधार के लिए वैदिक संस्कृति पर चलें। आचार्य गुरूदत्त आर्य ने कहा कि आचरण ही धर्म की कसौटी है। सत्य, न्याय, सदाचरण, पवित्र आचरण से समाज सुखद और पापमुक्त बनेगा। महर्षि दयानंद सरस्वती के त्याग और बलिदान से ही हिंदू समाज की रक्षा हुई है। ओमबीर आर्य दूधली ने कहा कि समन्वय और संवाद से समाज हित के लिए निर्णय लें। युवाओं को वैदिक ज्ञान देने की आवश्यकता है। डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. नरेश आर्य, संसार सिंह आर्य, राजबीर सिंह, योगेंद्र सिंह, हरि सिंह आर्य, ओमपाल आर्य मौजूद रहे। संचालन सत्यमुनि ने किया। क्षेत्र की 15 आर्य समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पॉलीथिन पर लगाएं प्रतिबंध
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की ओम मार्केट में हुई बैठक में पॉलीथिन और थर्मोकोल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पॉलीथिन नष्ट नहीं होती। इसके प्रदूषण से भावी पीढ़ी का भविष्य खराब होगा। पालिका प्रशासन से सीवर कार्यों के गड्ढों को बंद कराने की मांग की गई। अध्यक्षता फोरम जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल और संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया। मनोज गुप्ता, आदित्य जैन, मुकेश गोयल, अखिल सिंघल, सचिन गोयल, अनिल जैन, सुशील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें