फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्दिध परिस्थितियों में होमगार्ड की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

रविवार को गांव के होमगार्ड में तैनात वेदपाल की पत्नी माया (45) ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया था। हालत खराब होने पर उसको गांव के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां से परिजनों ने महिला को मुजफ्फरनगर मेडिकल हॉस्पिटल बेगराजपुर में भर्ती कराया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। जिस कारण सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल प्रशासन ने महिला की असामान्य मौत की सूचना चरथावल पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसएचओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल से मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि मामले में कोई तहरीर आई, तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें