तितावी। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर भगाकर ले गए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया था। पुलिस अभी तक छात्रा को बरामद नहीं कर सकी है। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में ले रखा है। छात्रा के बरामद नहीं होने को लेकर भाजपा नेताओं में भारी रोष व्याप्त है। भाजपा के बघरा ब्लाक मंडल अध्यक्ष अमित धर्मा ने तितावी पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद नहीं किया गया तो गांव सोंहजनी जाटान के जूनियर हाईस्कूल में एक पंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस कहना है कि एक दिन पूर्व आरोपी युवक ने अपने खाते से 1.70 लाख रुपये एसबीआई लालूखेड़ी से निकाले थे। आरोपी जिस दिन छात्रा को गांव से लेकर गया तो अगले दिन युवक ने किदवई नगर में एटीएम से तीस हजार रुपये और निकाले थे। पुलिस दोनों तलाश करने में लगी है।