मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन जिले में सदस्यता अभियान चलाएगा। कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन को मजबूती पर बल दिया गया।
राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रवीण जैन और धीरज त्यागी ने बताया कि 20 मई को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांसद राज्यसभा जनपद में आ रहे हैं। उनका स्वागत परतापुर मेरठ बाईपास से दिल्ली प्रदेश संयोजक रघुवीर सिंह एवं मेघा जैन के नेतृत्व में होगा। खतौली में और मेरठ रोड पर गुप्ता रिसोर्टस पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। शहर में शिव चौक पर स्वागत के बाद पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर उनको कार्यक्रम मेें ले जाया जाएगा। संजय अरोरा ने नंद किशोर मित्तल को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में सुनील वर्मा, अशोक त्यागी, अमरीश शर्मा, सोनू माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, अमित चौहान, प्रमोद उपाध्याय, शैलेंद्र गौतम, राज सिंह, प्रमोद वर्मा, सचिन वर्मा, अजित वाल्मीकि, दीपक शर्मा, नितिन वर्मा, अंकित पाल मौजूद रहे।