खतौली। रमजान माह का चांद के दीदार बुधवार रात करीब नौ बजे हो गए थे। चांद के दिखाई देते ही बृहस्पतिवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। चांद दिखाई देते ही अकीदतमंदों ने तराबी पढ़ने के बाद सहरी के लिए बाजारों से सामानों की खरीदारी करनी शुरू कर दी थी। खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। देर रात तक अकीदतमंदों ने जमकर खरीदारी की। नगर पालिका चेयरमैन बिलकीस बेगम ने रोजे को लेकर बुधवार रात में नागरिकों को मच्छरों से निजात दिलाने को फॉगिंग कराई। चेयरमैन ने पालिका कर्मचारियों को बृहस्पतिवार की सुबह को सभी मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।