खालापार में गोकशी पकड़ी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार में छापे की कार्रवाई कर गोकसी पकड़ी है। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया, जबकि छह आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो मृत गाय और उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम को खालापार के हड्डी गोदाम निवासी अरशद के मकान पर छापा मारा। मौके पर आरोपी गोकशी करते हुए पकड़ा गया, जबकि अकरम, हाजी मेहरबान, हाजी मूसा, गुलजार और दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने यहां से दो मृत गाय और उपकरण बरामद किए। पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश में लगी है।
तीन थानाध्यक्ष तैनात
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने तीन थानों के प्रभारी तैनात किए हैं। 50 हजार के इनामी रिहान को मुठभेड़ में मारने वाले पीआरओ एसआई जितेंद्र कुमार अंबावत को सिखेड़ा एसओ बनाया है। सिखेड़ा इंस्पेक्टर सुभाषचंद राठौर को छपार इंस्पेक्टर बनाया है। क्राइम ब्रांच से विध्यांचल तिवारी को चरथावल इंस्पेक्टर बनाया है।