मुजफ्फरनगर। एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में बीबीए प्रथम सेमेस्टर में गुरप्रीत सिंह पहले, वंदना गर्ग दूसरे और आकांक्षा गोयल तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र वितरित किए। डॉ. आलोक गुप्ता, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, डॉ. संगीता गुप्ता, विशाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण कार्यक्रम घोषित
मुजफ्फरनगर। जिला विज्ञान क्लब के निर्देशन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के दो दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की गई है। समन्वयक एवं एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड पर सोमवार को प्रात: नौ बजे व्याख्यान, पोस्टर, निबंध, मॉडल, प्रश्नोत्तरी और विज्ञान नाटिका होगी। मंगलवार को विज्ञान गीत, शिक्षक व्याख्यान तथा प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।