फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होगा-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होगा-डीएम
विज्ञापन

मीरापुर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कराया जाएगा। साप्ताहिक मंगल पैंठ मैन बाजार से हटाकर सब्जी मंडी स्थल पर स्थानांतरित होगी। बालक बालिकाओं की आवश्यकता को देखते हुए दो राजकीय हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट कराया जाएगा। उन्होंने कस्बे के मुख्य तालाब को अतिक्रमण मुक्त व साफ कराने के निर्देश ईओ को दिए।
विज्ञापन

डीएम राजीव शर्मा का काफिला मंगलवार को करीब ढाई बजे निरीक्षण के लिए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा, तो नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम के साथ आए अन्य अधिकारियों से कस्बे की समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार को संभलहेड़ा स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल तथा खादर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के राजकीय हाईस्कूल को इंटर तक उच्चीकरण कराने के लिए निर्देश दिए। डीएम को क्षेत्रवासियों ने बताया कि कस्बे के मुख्य तालाब पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। तालाब की सफाई न होने के कारण अक्सर ओवरफ्लो रहता है। तालाब से निकले पानी से हाईवे क्षतिग्रस्त हो रहा है और आसपास के किसानों को परेशानी होती है। डीएम ने मौके पर जाकर तालाब का निरीक्षण किया और अपने सामने दो सफाई कर्मियों से तालाब में फैली घास व कूड़ा करकट को हटवाकर पूरे तालाब की सफाई कराने तथा सफाई के फोटो उन्हें भेजने के निर्देश ईओ अनूप राय को दिए। इसके बाद डीएम दिल्ली पौड़ी राजमार्ग को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां केंद्र प्रभारी डा. सुषमा अग्रवाल ने डीएम का स्वागत किया। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति रजिस्टर, दवाई वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा अस्पताल परिसर में खड़ी एक पुरानी गाड़ी को तुरंत हटवाने के निर्देश डाक्टर को दिए। क्षेत्र की मांग को देखते हुए डीएम ने पीएचसी को सीएचसी बनाने के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एसके अग्रवाल को मीरापुर में रुककर आवश्यक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। कस्बे में लगने वाली सप्ताहिक पैंठ को सब्जी मंडी स्थल पर स्थानांतरित कराने के लिए ईओ को निर्देशित किया। उधर, खादर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए दो रोडवेज बसे चलाने व मीरापुर में बस स्टैंड बनाए जाने संबंधी निर्देश भी रोडवेज अधिकारियों को दिए। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. विकास शर्मा से भी विज्ञान क्लब संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा मंडल प्रभारी वैद्य प्रदुमन शर्मा, राम कुमार सैनी, जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, डा. एसके अग्रवाल, डा. नदीम, ईओ अनूप राय, सरस्वती इंटर कालेज जानसठ के प्रधानाचार्य नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें