फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर रंग बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मंगलवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। आकाश में बादलों की गड़गड़ाहट से किसान परेशान हो गए।
विज्ञापन

कस्बे और देहात क्षेत्र में सोमवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश ने 20 से 40 प्रतिशत फसलों को बर्बाद कर दिया। मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में हुई तेज गर्मी के कारण किसानों ने मौसम का अनुमान लगा लिया था। शाम होते-होते करीब छह बजे मौसम ने फिर बदल गया। बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों के चेहरे का रंग फिर फीका पड़ गया। किसान की गेहूं, मसूर, सरसों, चना की फसल जमीन पर लेटी हुई है। दोबारा बारिश हुई तो किसान को भारी नुकसान होगा। दोबारा बारिश हुई तो किसान इस नुकसान की भरपाई नही कर सकेगा। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि फसलों के पक जाने के बाद बारिश का होना किसान के लिए बेहद घातक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें