फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को जिमाकर किया व्रत परायण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। रविवार को कस्बे एवं देहात में दुर्गाष्टमी और राम नवमी का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने देवी मंडपों में कन्याओं का जिमाकर व्रत परायण किया। कन्याओं के लिए श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राच्य देवी मंदिर मुकेश शास्त्री ने माता की आराधना कराई। हनुमान मंदिर, कुटेसरा शाकंभरी देवी मंदिर, लुहारी खुर्द, बिरालसी, दूधली, बलवाखेड़ी, महाबलीपुर आदि मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुबह से हीं हलवा पूरी चढ़ाने की कतार लग गई। कई स्थानों पर मां भगवती की आराधना के लिए भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। संकटमेाचन सिद्धेश्वर महादेव में मंदिर में दुर्गाष्टमी का हवन पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान पंडित हरिओम शर्मा ने कराया। सुधीर शर्मा, बबली शर्मा, सुशील कुमार, टीटू भगत, विपिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें