फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य अनीता दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ईश वंदना के बाद बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति दी। बच्चों ने मनोरंजन के साथ बाल संगम में जो सीखा उसकी भी प्रस्तुति दी। शिव गुलाटी, हर्षवर्धन, पार्थ तथा आदित्य द्वारा समाज में फैली बुराइयों को लेकर बेटी बचाओ पर आधारित पावर प्वाइंट की प्रस्तुति की गई। नाटक हेमलेट का अभिनय प्रस्तुत किया गया। नृत्य कार्यक्रम में बच्चों ने गरबा और बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। रोबोट शो के माध्यम से फलो और सब्जियों के लाभ बताए गए। बाल संगम में बच्चों को जर्मन भाषा का सभी ज्ञान दिया गया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत बच्चों को बेकार की वस्तुओं से ड्रेस बनाकर फैशन शो किया। स्कूल के संगीत अध्यापकों ने इंडो वेस्टर्न फ्यूजियन संगीत प्रस्तुत किया। संचालन पूजा वर्मा ने किया। संस्था अध्यक्ष रंजन मित्तल के आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें