मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की 108वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोहिया की विचारधारा को अपनायें। गौरव स्वरुप ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता लोहिया के जीवन से सीख लें। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि लोहिया के विचारों पर चलकर ही समाज का उत्थान हो सकता है। आज अधिनायकवादी पूंजीवाद पूरे विश्व पर हावी हो रहा है। विश्व के दो तिहाई लोग दो वक्त की रोटी को तरस रहे हैं। इस अवसर पर इलम सिंह गुर्जर, काजी अरशद, नरेश विश्वकर्मा, सतेंद्र सैनी, सतबीर त्यागी, वसी अंसारी, जिया उर्ररहमान, साजिद हसन, लोकेश कश्यप, विनय पाल आदि रहे।
लीवर परीक्षण शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशादीप प्रशिक्षण संस्थान में रेनबेक्सी ने लीवर परीक्षण शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ जयलाल शर्मा ने किया। डॉ तारामोहन, मनोज सिंघल ने 25 बच्चों और शिक्षकों को नि:शुल्क परीक्षण किया। ब्रजमोहन शर्मा, पवन कुमार, आशु जौहरी, मीना, जीवनी बंसल, शारदा शर्मा, शमिष्ठा, सरला, प्रीति का सहयोग रहा।