फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही पनीर-मिक्स वेज, पेड़ा का नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली पर्व बीतने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने ढाबों और होटलों की ओर रुख किया है। नेशनल हाईवे पर बने ढाबे और होटलों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। बुधवार को बाईपास पर बागोवाली के निकट खाद्य सुरक्षा की टीम ने ढाबे पर छापा मरा। यहां से टीम ने शाही पनीर, मिक्स वेज का नमूना लिया है। इसके अलावा चरथावल बस स्टैंड के निकट स्वीट्स शॉप से पेड़ा का नमूना भरा गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर ढ़ाबों पर छापामारी की है। हाईवे पर रामपुर तिराहे के निकट बागोवाली गांव के सामने गणपति ढाबा पर छापा मारा गया। ढाबे पर साफ-सफाई नहीं मिलने पर स्वामी को फटकार लगाई। ढाबे पर बनने वाले शाही पनीर और मिक्स वेज की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। टीम ने उक्त दोनों खाद्य पदार्थों का नमूना लिया है। इसके बाद टीम चरथावल बस स्टैंड के निकट गोवर्धन स्वीट्स की दुकान पर पहुंची। मिठाईयों के साथ रख-रखाव की जांच-पड़ताल की गई। दुकान पर गंदगी देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। दुकान में रखी कई किलो खराब मिठाईयों को नष्ट कराया गया। इसके बाद दुकान से पेड़ा का नमूना भरा गया है। अधिकारियों की छापेमारी से मिठाई विक्रेता और खाद्य व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। सभी नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। कार्रवाई में डीओ विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें