फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने समान कार्य-समान वेतन मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संगठन की जनपद इकाई ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनरतले कर्मचारियों ने समान कार्य, समान वेतन की नीति को लागू करने की मांग की है। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कहा कि ब्लॉक स्तर पर रखे जाने वाले ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, एमसीटीएस कंप्यूटर आपरेटर एवं अन्य संविदा कर्मियों को ठेका सेवा से मुक्ति दिलाकर जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन किया जाए। संविदा कर्मचारियों का स्थायी समायोजन करने के साथ नवीन पद सृजित किए जाने का भी पक्ष रखा। विशिष्ट सेवा एवं जॉब सिक्योरिटी आदि की मांग भी रखी गई। इसके अलावा आशाओं को भी आंगनबाड़ी की तरह निश्चित वेतन देने की मांग की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सचिन जैन ने बताया कि कई वर्ष से संविदा कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार आश्वासन देकर काम चला रही है। संविदा कर्मचारी नियमित तैनात कर्मचारी से चार गुणा कार्य करते हैं, परंतु इसके बावजूद भी वेतन कम मिलता है। इससे संविदा कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान डॉ सचिन जैन, डॉ फैसल, डॉ आरिफ तंजीम, रवि धीमान, संजय सैनी, पुष्पा, सीमा, सुषमा, रेखा, अनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें